भारतीय ज्योतिषीय शास्त्र के अनुसार 29 मार्च 2025 को एक अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग बन रहा है, क्योंकि इस दिन चैत्र नवरात्रि के साथ शनि अमावस्या भी है। इस दिन की गई पूजा और अनुष्ठान अत्यधिक फलदायी और लाभदायक सिद्ध होते हैं, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो शनि दोष, पितृ दोष, कालसर्प दोष, आर्थिक समस्याएँ, और मानसिक तनाव से पीड़ित हैं। उज्जैन जैसे पवित्र नगर में इस दिन पूजा करने का विशेष महत्व है।
नवरात्रि शनि अमावस्या पूजा
अमावस्या को पितृ तर्पण और शनि देव की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि की कृपा पाने के लिए इस दिन दान-पुण्य और विशेष मंत्र जाप किए जाते हैं। इस दिन पूजा करने से पितृ दोष शांति और शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम किया जा सकता है। 29 मार्च को शनि अमावस्या और नवरात्रि का महासंयोग एक अत्यंत दुर्लभ अवसर है। इस दिन की गई पूजा विशेष रूप से शनि दोष निवारण, पितृ दोष मुक्ति, आर्थिक उन्नति और जीवन में सुख-शांति प्रदान करने वाली होती है।
शनि अमावस्या मुहूर्त और विशेष संयोग
तिथि – अमावस्या (शनि अमावस्या)
दिन – शनिवार
अभिजीत मुहूर्त – 11:56 AM से 12:45 PM
पूजा का सर्वश्रेष्ठ समय – ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, प्रदोष काल
चंद्रमा की स्थिति – मीन राशि में
योग – शुभ योग
उपरोक्त अनुसार शनि अमावस्या के दिन की गई पूजा से शनि ग्रह की कृपा प्राप्त होती है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि तथा शांति आती है। यदि आप शनि दोष, पितृ दोष, कालसर्प दोष, आर्थिक समस्याएँ, और मानसिक तनाव से परेशान है तो यह पूजा आपके जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
नवरात्रि शनि अमावस्या पूजा विधि
शनि अमावस्या की पूजा विधि निम्नानुसार है:
1️⃣ सुबह स्नान करके पीले या काले वस्त्र धारण करें।
2️⃣ शनि देव को सरसों का तेल, काले तिल, और काले वस्त्र अर्पित करें।
3️⃣ महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप करें।
4️⃣ शनि चालीसा और दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।
5️⃣ पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएँ और सात बार परिक्रमा करें।
6️⃣ गाय को हरा चारा और कुत्तों को रोटी खिलाएँ।
7️⃣ गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दान, पुण्य करें।
नवरात्रि शनि अमावस्या के लाभ
नवरात्रि के शुभ अवसर के साथ साथ इस बार शनि अमावस्या का संयोग देखने को मिल रहा है जो की शनि ग्रह की कृपा प्राप्त करने और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त करने का सुनहरा अवसर है। इस पूजा के कई लाभ है जो की निम्न लिखित है:
✅ इस पूजा के प्रभाव से शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है।
✅ कालसर्प दोष और पितृ दोष का निवारण करना करने में यह पूजा बहुत ही प्रभावी मनी जाती है।
✅ शनि अमावस्या पूजा करवाने से आर्थिक समृद्धि और कर्ज से छुटकारा आदि समस्याएँ दूर हो सकती है।
✅ नकारात्मक ऊर्जा और काले जादू से सुरक्षा करना मे भी यह पूजा मददगार है।
✅ यह पूजा स्वास्थ्य और पारिवारिक शांति की प्राप्ति के लिए बहुत ही लाभकारी और फलदायी मानी जाती है।
उज्जैन में 29 मार्च को होने वाले पूजा-अनुष्ठान
1. शनि अमावस्या विशेष पूजा
2. पितृ दोष निवारण तर्पण एवं श्राद्ध कर्म
3. नवग्रह शांति और हवन
4. कालसर्प दोष निवारण पूजा
शनि अमावस्या पूजा खर्च
यदि आप नवरात्रि शनि अमावस्या पूजा उज्जैन मे कराना चाहते है तो यहाँ के अनुभवी एवं श्रेष्ठ पंडित विजय जोशी जी इस पूजा के प्रसिद्ध पंडित है। पंडित जी के नेत्रत्व मे यह पूजा मात्र ₹1300 में सम्पन्न कराई जाती है।
उज्जैन में पूजा कैसे कराएँ?
यदि आप उज्जैन में 29 मार्च को शनि अमावस्या पूजा कराना चाहते हैं, तो आप महाकाल मंदिर परिसर, काल भैरव मंदिर, या शनि मंदिर में अनुभवी पंडित विजय जोशी जी से संपर्क कर सकते हैं। पंडित जी को पूजा-अनुष्ठान का 15 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त है। आज ही अपनी पूजा बुक करने के लिए नीचे दिये नंबर पर कॉल करें और पंडित जी से पूजा की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करें।